एटा, मार्च 24 -- गांव सहबाजपुर में विवाहिता का शव कमरे में पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंचे मायकेवालों ने दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार है। थाना मलावन के गांव मधुपुरा निवासी गीता (25) पुत्री मान सिंह की शादी 30 नवंबर को मानपाल सिंह निवासी सहबाजपुर थाना रिजोर के साथ हुई थी। रविवार रात को मायेवाले सूचना पर बेटी की ससुराल पहुंचे। कमरे में बेटी का शव पड़ा मिला। मायकेवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे घरवालों ने बताया कि दहेज में चेन, नकदी की मांग करते थे न देने पर प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने मिलकर हत्या कर दी है और शव को कमरे में छोड़कर भाग गए। एसओ रिजोर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.