विवाहिता का आरोप- बिना तलाक पति के कई शादियां की, हमसे मारपीट
रांची, जुलाई 16 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के हटिया प्रेम नगर निवासी विवाहिता ने अपने पति विजय शर्मा पर मारपीट, घरेलू हिंसा, भरण-पोषण नहीं देने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने पति विजय शर्मा समेत अन्य के विरुद्ध जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे उनके पति ने उनके साथ मारपीट की। उनका कहना है कि विवाह के बाद से ही उनके साथ लगातार दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पति ने बिना विधिक तलाक लिए कई शादियां की हैं और अन्य महिलाओं के साथ संबंध रखे हुए हैं। पीड़िता का यह भी आरोप है कि पति परिवार के भरण-पोषण, राशन और बच्चों की पढ़ाई का खर्च नहीं देते, जबकि उनका 19 वर्षीय पुत्र अभी अविवाहित है। खर्च मांगने पर मारपीट कर घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.