आगरा, जुलाई 12 -- ताजनगरी में विवाहिता के साथ बर्बरता और मानसिक उत्पीड़न का मामला सामने आया है। शाहगंज क्षेत्र निवासी आरती ने अपने पति बंटू और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास, जेठ, ननद दहेज में एक मोटर साइकिल और ढाई लाख रुपये मांगते थे। प्रताड़ित करते थे। विरोध करने पर आरोपितों ने गर्भवती पीड़िता के पेट पर लात मार दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। इतना ही नहीं पीड़िता और उसकी छोटी बहन रश्मि को पहने हुए कपड़ों में घर से बाहर निकाल दिया। जब उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके और उनकी भांजी के फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर उसका मोबाइल नंबर और आपत्ति...