विवाहिता का अश्लील वीडियो वायरल किया
गोंडा, मार्च 23 -- खरगूपुर, संवाददाता। विवाहिता की अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने पर आरोपी पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी विवाहिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी शादी अप्रैल 2025 में कलुई थाना पयागपुर जनपद बहराइच के युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि पति का आचरण ठीक न होने से दोनों में संबंध विच्छेद हो गया था। ससुराल में पति ने उसका अंतरंग फोटो व वीडियो बना लिया था। अब उसने अपने मोबाइल से वीडियो वायरल कर दिया जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा का हनन हो रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.