विवाहिता का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल
मुजफ्फरपुर, मई 6 -- गोरौल। थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। मामले को लेकर महिला के भाई ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें रवींद्र राय, चुनचुन देवी एवं मुजफ्फरपुर जिले के फकुली थाना क्षेत्र के फकुली निवासी राहुल कुमार को नामजद किया है। महिला के भाई ने पुलिस को बताया कि बहन की तीन माह पूर्व शादी हुई है। शादी के दौरान कुछ लोगों ने हंगामा किया था, जिसके बाद समझा बुझाकर मामला को शांत करा दिया गया। एक सप्ताह पहले बहनोई एवं सगे संबंधियों ने बहन का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बताया कि नशा खिलाकर अश्लील वीडियो बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.