बुलंदशहर, जून 22 -- एक विवाहिता का अतिरिक्त दहेज में स्कार्पियो गाड़ी और प्लॉट के लिए उत्पीड़न किया गया। उसे गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। बाद में पीड़िता को मारपीट कर मासूम पुत्री समेत ससुराल से निकाल दिया गया। महिला थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाने में नगर के सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी पीड़ित देवकीनंदन शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि दिसंबर 2019 को उन्होंने अपनी पुत्री शालू की शादी हरियाणा के फरीदाबाद क्षेत्र के युवक विशाल शर्मा के साथ की थी। शादी में करीब 20 लाख रुपये खर्च किए गए थे। यह भी पढ़ें- विवाहिता का अतिरिक्त दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का प्रयास आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति विशाल, सास, ससुर, चचिया ससुर, जेठ, ननद आदि ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज में स...