धनबाद, मार्च 13 -- सरायढेला कुसुम विहार बीसीसीएल क्वार्टर में विवाहिता और उसके ससुराल पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में विवाहिता अनुष्का कुमारी सहित कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उनके दो जेठ पप्पू कुमार और रणधीर कुमार को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेजा। पुलिस को दिए आवेदन में गणेश कुमार की पत्नी अनुष्का राज ने आरोप लगाया कि बिहार के गयाजी मझियावां कोच निवासी उनके जेठ अर्जुन यादव, रमेश यादव, पप्पू कुमार, मंटू कुमार और रणधीर कुमार के अलावा सास पुनिया देवी, रितेश कुमार, गोतनी किरण देवी ने क्वार्टर में घुस कर उन पर लोहे के रॉड से हमला किया। लाठी से मार कर सिर फोड़ दिया। आरोपियों ने पांच लाख रुपए के गहने बक्सा तोड़ कर निकाल लिया।दूसरी ओर से अनुष्का राज के देवर पप्पू कुमार ने पुलिस को दिए शिकायत में आरोप लगाया कि उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.