पीलीभीत, मार्च 3 -- पीलीभीत। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम खांडेपुर निवासी सपना देवी पत्नी सुरेश कुमार ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी सुशील कुमार पुत्र रामपाल निवासी ग्राम न्यूरिया खुर्द थाना न्यूरिया से हुई थी। आरोप है कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। 2 मार्च को शाम सात बजे उसके मायके पक्ष के लोग आए हुए थे। उनके साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। जब उसने विरोध किया तो उसकी भी पिटाई की गई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...