सहारनपुर, अप्रैल 2 -- सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र में ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। पीडि़ता ने अपने भाई से शिकायत की तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली मंडी क्षेत्र की मुरसलीन कालोनी निवासी नाजमा ने दर्ज कराए मामले में बताया कि उसकी शादी सात साल पहले मुरसलीन कालोनी निवासी शराफत पुत्र शौकत से हुई थी। आरोप है कि 30 मार्च को दोपहर दो बजे उसके पति ने उसके साथ मारपीट की, जब उसने अपनी सास नसीमा व जेठ रियासत को यह बात बताई तो जेठ, सास व पति ने उसे फिर से मारा पीटा। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की बात महिला ने अपने भाई को बताई तो वह ससुरालियों से बातचीत करने पहुंचा। इस पर उसके साथ भी मारपीट की गई। पीडि़ता की तहरीर पर कोतवाली मंडी पुलिस ने मामला...