विवाहिता और बच्चे को दहेज के लिए पीटने का आरोप, केस दर्ज
रांची, सितम्बर 29 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। दहेज देने से इंकार करने पर रांची के कर्बला टैंक रोड निवासी समन फिरदौस को उन्हें और उनके बच्चे के साथ मारपीट की गई। आरोप विवाहिता के पति सीनान आलम, ससुर कारी जान मुस्तफी, देवर सलमान समेत अन्य पर लगा है। इस संबंध में पीड़िता ने डोरंडा थाना में सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। विवाहिता ने आवेदन में कहा कि उसकी सीनान के साथ 20 दिसंबर 2023 को शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी। 24 जुलाई को आरोपियों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। जान मारने की नियत से पति ने चाकू निकाल लिया। किसी तरह वह भागकर अपने मायके पहुंच गई। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल में उन्हें मारने के लिए कई बार गैस चालू कर छोड़ दिया जाता था, ताकि कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.