बरेली, अप्रैल 7 -- हाफिजगंज। एक विवाहिता ने अपने मायके वालों के साथ मिल अपना गर्भपात की दवा खिला दी। हालत बिगड़ने के बाद मायके वाले उससे ससुराल लेकर पहुंचे और ससुराल वालों से उसका ईलाज कराने को कहा। उसकी सास ने गांव के डाक्टर से ईलाज कराने को कहा तो वह भड़क उठे और उनसे मारपीट की। साथ ही घर में रखे जेवरात भी अपने साथ ले गए। घटना की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर विवाहिता के पति की ओर से विवाहिता और उसके मायके वालों के खिलाफ थाना हाफिजगंज में दर्ज करायी गयी है।थाना हाफिजगंज क्षेत्र के ग्राम हरहरपुर मटकली निवासी तौफीक अहमद का निकाह एक फरवरी वर्ष 2024 को थाना भुता क्षेत्र के ग्राम सिंधाई मुरावन निवासी रूबी उर्फ सिदरा पुत्री अहमद नबी के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय ही रूबी और उसके मायके पक्ष के लोग उसकी बीमार माता-पिता के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। ...