विवाहिता और उसकी मां को चिमटे-फुंकनी से पीटा
अलीगढ़, जून 23 -- बरला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने न केवल विवाहिता को प्रताड़ित किया, बल्कि उसकी मां के साथ भी बर्बरतापूर्वक मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति, सास और ननद सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूल रूप से अलीगढ़ के देहलीगेट थाना क्षेत्र के खैर अड्डे की रहने वाली निशा शर्मा पुत्री सोनू शर्मा की शादी 19 फरवरी 2026 को बरला के गांव गाजीपुर निवासी गोलू शर्मा के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी में पर्याप्त दान-दहेज दिए जाने के बावजूद विवाह के महज 15 दिन बाद ही ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसका पति उसे लगातार तलाक देने की धमकी भी देता था。
दहेज की मांग और प्रताड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.