संभल, अप्रैल 12 -- संभल। संभल जनपद में रजपुरा थाना क्षेत्र के सिंघोली कल्लू गांव में रविवार सुबह विवाद होने पर युवक ने पत्नी की डंडे से पीट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी थाने पहुंच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। मृतक माहिला के मायके पक्ष के लोगों को घटना की सूचना दी है। बदायूं जनपद में करीब नगर थाना क्षेत्र के विजय गाड़ी गांव निवासी ज्योति की शादी साल भर पहले संभल जनपद में रजपुरा थाना क्षेत्र के सिंघोली कल्लू गांव निवासी दुर्गेश के साथ हुई थी। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे ज्योति और दुर्गेश में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान दुर्गेश ने पत्नी ज्योति की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है की पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति थाने पहुंच गया। वहीं सूचना पाकर थाना पुलिस और फोरेंसिक...