कन्नौज, मार्च 12 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पूर्वी बाईपास पर प्रस्तावित मेजर जंक्शन का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। गुरूवार को एनएचएआई के अधिकारी क्षेत्रीय लेखपाल के साथ मौके पर जांच करने पहुंचे थे। तभी वहां दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला तूल पकड़ते देख एनएचएआई के अधिकारी मौके से खिसक गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। पूर्वी बाईपास पर मेजर जंक्शन का निर्माण होना है। इसकी स्वीकृति भी मिल चुकी है। लंबे अरसे पहले अधिग्रहित की गई जमीन से स्थानीय प्रशासन की मदद से एनएचएआई ने कब्जा भी हटवा दिया था, लेकिन इसके बाद मेजर जंक्शन के निर्माण का कार्य अधर में लटक गया था। गुरूवार को एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर हर्षवर्धन लोगों की शिकायत के बाद एसडीएम से मिले थे। एसडीएम के निर्देश के बाद वह लोग क्षेत्रीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.