गंगापार, फरवरी 27 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के लहबरा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे 28 वर्षीय अंकुर पांडेय पुत्र मकरध्वज पांडेय ने घर से कुछ दूरी पर आम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि अंकुर मुंबई में एक निजी कंपनी में कार्यरत था और तीन दिन पहले ही गांव लौटा था। परिजनों के अनुसार, तीन दिन पूर्व उसके ही परिवार के मोनू पांडेय पुत्र बटुकनाथ पांडेय ने उसकी पत्नी से 20 हजार रुपये नकद, साउंड सिस्टम और मोबाइल फोन छीन लिया था। इस घटना से वह मानसिक रूप से परेशान था। गुरुवार को उसने कौंधियारा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। परिजनों के मुताबिक अंकुर ने मानस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.