विवाद सुलझाने पर भाइयों को पीटा, चार पर केस
बलरामपुर, अप्रैल 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के ग्राम केरावगढ़ में झगड़ा निपटाने की बात को लेकर दो भाइयों की दबंगों ने पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के ग्राम केरावगढ़ निवासी श्रीराम ने शनिवार को पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि अपना गेहूं कंबाइन से कटवाकर प्रधान के घर पर रखे थे। सुबह करीब 10 बजे प्रधान के घर से मैं और मेरा भाई धर्मराज गेहूं की ढुलाई करके अपने घर ला रहे थे। इस दौरान गांव के ही अल्लन व किशन के बीच झगड़ा हो रहा था। मैंने दोनों को समझाकर झगड़ा खत्म करा दिया। इसी बात को लेकर गांव के अनंतराम, केरावराम, किशन व शिवपाल ने दोनों भाइयों की लाठी-डंडों से पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.