विवाद सुलझा, प्रो. रायना बनीं कार्यवाहक प्राचार्य
गोरखपुर, जुलाई 21 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज में कार्यवाहक प्राचार्य को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को आखिरकार सुलझ गया। विवाद को देखते हुए कॉलेज में पुलिस बल की तैनाती सुबह से ही थी, लेकिन मामले में दोनों पक्षों ने बातचीत के आधार पर विवाद को खत्म कर दिया है। इसके बाद प्रशासनिक बदलाव के तहत प्राणि विज्ञान विभाग की प्रो. रायना निवेदिता सैमुएल ने कार्यवाहक प्राचार्य एवं सचिव का पदभार ग्रहण किया है। यह नियुक्ति कॉलेज की शासी निकाय के पदेन अध्यक्ष एवं चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) लखनऊ डायसिस के बिशप दि राइट रेव्ह मॉरिस एडगर डॉन के आदेश पर की गई है। इसे लेकर कॉलेज की तरफ से सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई है। बताया गया है कि उच्च न्यायालय के निर्देश तथा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति के आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.