विवाद शांत कराने गए व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
गिरडीह, मई 14 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर चल रहे विवाद शांत कराने गए तीसरे व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में विकाश हांसदा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए उसे बेंगाबाद के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया है। यह घटना वन विशनपुर गांव में मंगलवार की देर रात में घटी है। इस सिलसिले में भुक्तभोगी की पत्नी समंती सोरेन ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस को इस घटना की सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। थाना में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि विकाश हांसदा व उनकी पत्नी बेंगाबाद ताराजोरी पंचायत के काशीडीह के रहनेवाले हैं। दोनों घटना की शाम बहन के घर वन विशनपुर गई थी। रात्रि के लगभग बारह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.