छपरा, मार्च 6 -- नगरा। नगरा थाना क्षेत्र के नगरा चौक के समीप दो पक्षों के बीच हुए विवाद और रोड़ेबाजी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में 13 लोगों को नामजद व करीब 30 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में सफाकत अली ने नगरा थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों ने समूह बनाकर विवाद करते हुए ईंट- पत्थरबाजी की जिससे इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जाता है कि होली के दिन गौरा थाना क्षेत्र के मझवलिया बाजार में मांस की खरीदारी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था जिसे उस समय स्थानीय लोगों ने शांत करा दिया था। उसी मामले को लेकर गुरुवार की शाम नगरा चौक के समीप दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हो गया।घटना की सूचना मिलते ही नगरा थानाध्यक्ष न...