अलीगढ़, मार्च 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाले दंपती के बीच आपसी नोकझोंक इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। पत्नी को पति के शराब की लत से परेशानी थी तो पति उसके मायके में रहने से तंग था। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी की जनसुनवाई में ये केस आया तो वहां मौजूद टीम ने काफी देर तक दोनों की काउंसिलिंग चली। आखिरकार दोनों साथ रहने को राजी हो गए। जाते हुए बोले कि अब साथ रहकर ईद मनाएंगे। हालांकि दोनों को ईद के बाद 30 मार्च को फीडबैक के लिए बुलाया गया है। शुक्रवार को लोक निर्माण अतिथि गृह में आयोजित जनसुनवाई में कुल 18 शिकायतें आईं। चार प्रकरणों में आपसी संवाद व सहयोग से मौके पर ही समाधान निकाला गया। सर्वाधिक मामले घरेलू हिंसा व पारिवारिक विवाद से संबंधित थे। इन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.