प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 27 -- पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के ठेगुआ गांव में भूमि विवाद में लगभग 40 फीट लंबी बाउंड्री वॉल को गिरा दिया। पीड़ित ने पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव के निवासी राकेश कुमार प्रजापति का आरोप है कि विपक्षी उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया था। पीड़ित का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर रविवार सुबह चार-पांच लोग लाठी-डंडा, फावड़ा लेकर पहुंचे। उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया। इसके बाद आरोपियों ने करीब 15 वर्ष पहले बनी उनकी 40 फीट लंबी बाउंड्रीवॉल को गिरा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...