मधुबनी, मार्च 30 -- बिस्फी । पतौना थाने के लोहरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। इस घटना में चार लोग घायल हो गये।घायलों का इलाज सीएचसी बिस्फी में किया जा रहा है। मामले को लेकर एक पक्ष के मंजू देवी के आवेदन पर 16 लोगों के विरुद्ध पतौना थाना में केस दर्ज हुआ है। वहीं दूसरे पक्ष के रामबाबू यादव के आवेदन पर 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पतौना थानाध्यक्ष अनुराग ने मामले में कारवाई करते हुए विजय यादव लालबाबू यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...