चित्रकूट, सितम्बर 3 -- चित्रकूट, संवाददाता। भरतकूप थाना क्षेत्र के भरथौल गांव में गुरुवार को सुबह जमीन-जायदाद के विवाद में सगे भाई को पिता-पुत्र ने मिलकर लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। खून से लथपथ घायल को उसकी बहन ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।भरथौल निवासी 50 वर्षीय शिवप्रकाश विश्वकर्मा के तीन बेटियां है। उसके बेटे नहीं है। जमीन-जायदाद को लेकर उसका भाई बोधीलाल से विवाद चल रहा है। बताते हैं कि शिवप्रकाश के बेटा न होने से भाई बोधीलाल उसकी जमीन-जायदाद हथियाना चाह रहा है। दोनो भाइयों के लिए जमीन-जायदाद को लेकर मुकदमा भी चल रहा है। गुरुवार को सुबह दोनो भाइयों के बीच विवाद हो गया। जिस पर बोधीलाल व उसके बेटे गुलाब विश्वकर्मा ने शिवप्रकाश के ऊपर लाठियों से हमला बोल दिया। दोनों ने ...