विवाद में शाखा प्रबंधक निलंबित कैशियर को सौंपी मैनेजर की कमान
फिरोजाबाद, मई 21 -- जिला मुख्यालय स्थित जिला सहकारी बैंक के जीएम और जसराना शाखा मैनेजर के बीच बुधवार की शाम को हुए विवाद के बाद बैंक शाखा प्रबंधक को निलंबित कर दिया है। वहीं जसराना बैंक में मैनेजर की कमान कैशियर को सौंपी है। उत्तर थाना क्षेत्र के दम्मामल नगर निवासी नवनीत यादव पुत्र सुरेश चंद्र जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की शाखा जसराना में मैनेजर के पद पर तैनात थे। बुधवार को वह जिला सहकारी बैंक के जीएम मनोज मौर्य से बात करने के लिए जिला मुख्यालय दबरई पर गए थे। बैंक मैनेजर के साथ में उनकी पत्नी अंजली भी गई थी। बातचीत के दौरान जीएम और मैनेजर के बीच कहासुनी होने के बाद चीख पुकार मची। बैंक मैनेजर का कहना था कि उसके सिर में पानी की बोतल मारी है जबकि जीएम ने आरोपों को गलत बताया।गुरुवार को कोऑपरेटिव बैंक शाखा जसराना में कैशियर के पद पर तैनात वेद प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.