संभल, मार्च 30 -- चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र के बड़ा बाजार में शनिवार को दुकान का शटर लगाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में दिनदहाड़े तमंचे से व्यापारी को गोली मार दी थी। पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपी के भाई को गिरफ्तार कर लिया जबकि मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है। चन्दौसी के बड़ा बाजार निवासी निखिल गुप्ता और निशांत कुमार के बीच दुकान की जमीन को लेकर पिछले 30 वर्षों से कानूनी विवाद चल रहा है। शनिवार को निखिल गुप्ता अपनी दुकान पर शटर लगवा रहे थे, तभी निशांत कुमार अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया और निर्माण का विरोध करने लगा। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष के निशांत वार्ष्णेय ने सरेराह तमंचे से व्यापारी को गोली मार दी थी। गोली व्यापारी के कंधे में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.