उरई, अप्रैल 9 -- जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में दो दिन पूर्व घर में अलग रहने को लेकर पिता व बेटे के बीच हुए विवाद में बेटे ने पिता के सिर पर लोहे की रॉड मार दी और झांसी में इलाज के दौरान पिता की बुधवार रात मौत हो गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जो मानसिक रोगी बताया जा रहा है।जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगतपुर निवासी संदीप कुमार 45 वर्ष परिवार के साथ ही गांव में रहते थे। बीती सात अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे पिता संदीप कुमार व बेटे सौरभ 21 वर्ष के बीच घर में अलग रहने और अलग अलग खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान ही दोनों के बीच गाली, गलौज व हाथापाई भी होने लगी। इसी दौरान सौरभ ने घर में रखी लोहे की रॉड से पिता के सिर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.