बदायूं, मार्च 16 -- गांव दुगरैया में ट्रैक्टर निकालने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव करोतिया निवासी मुशाहिद 12 मार्च की शाम ट्रैक्टर पर आलू लादकर दुगरैया से गुजर रहा था। प्रधान के घर के पास गली में सामने से आ रही भूसा भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के कारण रास्ता बाधित हो गया, जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दुगरैया निवासी अकरम, आशु, फैसल और जाबिर ने मुशाहिद के साथ मारपीट की। आरोप है कि अकरम ने मुशाहिद के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मुशाहिद के चाचा विकार उद्दीन की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी राजेश कुमार कौशिक ने बतायामामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...