गाज़ियाबाद, अगस्त 25 -- ट्रांस हिंडन। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में साइड मांगने को लेकर हुए विवाद में कार सवार चार लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक से मारपीट की। मोहित ने पुलिस को बताया कि 12 अगस्त को वह खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में चारा लेकर घर लौट रहे थे। तभी अनूप, पुरु, प्रिंस और सिद्धार्थ ब्रेजा कार से पीछे से आए और साइड मांगने लगे। पीड़ित ने उनसे कहा कि वाहन दो मिनट में साइड करता हूं। तभी युवकों ने मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...