समस्तीपुर, अप्रैल 13 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के महथी उत्तर वार्ड 9 में भूमि पर कतिपय लोगों द्वारा भुसकार बनाकर रखने और उसे हटाने के लिए कहने पर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। दर्ज प्राथमिकी में स्व. शिवजी प्रसाद सिंह की पत्नी निंदा देवी ने गांव के ही आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपित जान मारने की नीयत से उसकी बहू को लोहे के रड से सिर पर प्रहार किया। बचने के प्रयास में लोहे का रड पुत्रवधू के कंधा पर लगा। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आरोपितों ने बहू के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। पुत्र बचाव करने आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी गाली-गलौज कर बुरी तरह मारपीट की। सभी जख्मी का उपचार सदर अस्पताल में कराया गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले के अनुसंधान मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.