सीवान, जनवरी 31 -- दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामजी टोला गांव में गेहूं के खेत में बकरी चराने को लेकर हुई मारपीट की घटना को लेकर आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में रामजी टोला निवासी जितेंद्र यादव की पत्नी मीना देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि उनके गेहूं के खेत में बकरी चराने का विरोध करने पर पटिदार वीरेंद्र यादव, हरेंद्र यादव, उर्मिला देवी, प्रभावती देवी, किशोरी देवी सहित अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे, लात-घूंसे से मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपियों द्वारा शरीर पर पहने गए गहनों को भी छीन लेने का आरोप लगाया गया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामलें की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.