विवाद में मारपीट कर घर में आग लगाने का आरोप
हाजीपुर, मई 25 -- महुआ। विवाद को लेकर मारपीट कर घर में आग लगाने का आरोप लगाते हुए कई लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। घटना महुआ थाना के जहांगीरपुर सलखनी गांव की है। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी मुकेश राय की पत्नी काजल कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि जमीनी विवाद को लेकर रात्रि में कई लोग घर में घुसकर उनके साथ जबरदस्ती करना शुरू कर दिया। इस दौरान चाकू से हमला बोलकर लहू लुहान कर दिया। इस बीच लोगों ने घर में डीजल छीड़ककर आग लगा दी और उसके दो बच्चों को जिंदा जलाने का भी प्रयास किया। घायल अवस्था में उसे महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
मारपीट और धमकी का आरोप गले में गमछा फंसा कर घिसीआने का आरोप महुआ। पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर रास्ते मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.