नई दिल्ली, फरवरी 6 -- नई दिल्ली, का.सं.। करावल नगर के शिव विहार फेज-चार में पड़ोसियों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक महिला नीरू को गाली देने के बाद पड़ोसी महिला सुनीता के बेटे गौरव ने लात-घूंसों व ईंट से सिर पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। नीरू को उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला के बयान पर पुलिस ने आरोपी पड़ोसियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौके पर विवाद छोटी बात से भड़का, लेकिन हमला सुनियोजित लग रहा है। आरोपी पड़ोसियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.