छपरा, मार्च 25 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सकड्डी मिश्रवलिया गांव में बुधवार को पारिवारिक विवाद में एक महिला ने जहर खा लिया। उसे तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल जलालपुर में लाया गया जहां इलाज के बाद महिला की जान बच गई। महिला अजय मांझी की 22 वर्षीया पत्नी रूबी कुमारी बताई गई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वह अपने मायके जाना चाहती लेकिन पति उसे मायके नहीं जाने दे रहा था जिससे उसने जूं मारने वाली दवा खा ली। ड्यूटी पर चिकित्सक ने बताया कि महिला को सुरक्षित इलाज के बाद घर भेज दिया गया। दहेज के लिए बहू को घर में रखने से किया इनकार दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर कोठी में दहेज के रूप में दो लाख रूपये की मांग को लेकर ससुराल वालों ने बहू को घर में रखने से इनकार कर दिया। पीड़िता पूजा कुमारी ने थाने में ससुराल वाल...