विवाद में महिला को पीटा, तीन पर मुकदमा
बदायूं, जून 15 -- पुलिस ने महिला से मारपीट और गाली-गलौज के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायल महिला का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उसावां थाना क्षेत्र के गांव रावतपुर निवासी मदन पाल पुत्र प्रेमचंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 11 जून की शाम उसकी मां सर्वेशा देवी के साथ जगह को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि वीरपाल, रमनपाल और मोनी ने उनकी मां को गालियां दीं। विरोध करने पर तीनों ने लात-घूंसों और डंडों से मारपीट कर दी। हमले में सर्वेशा देवी घायल हो गईं। सूचना पर पुलिस पहुंची और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। यह भी पढ़ें- विवाद में महिला को पीटा, तीन पर मुकदमा मदन पाल ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.