गाजीपुर, अप्रैल 5 -- दुल्लहपुर । क्षेत्र के सरायधनेश गांव में जमीन विवाद तथा रंजिश के चलते पड़ोसियों ने खेत में काम करने के दौरान महिला सुमन चौहान को गाली गलौज देते हुए लाठी डंडे तथा लात घुसो से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता सुमन चौहान ने तहरीर लेकर बताया कि वह अपने खेत पर काम कर रही थी कि जमीनी विवाद तथा रंजिश को लेकर गांव के सुरेंद्र चौहान, सीसा देवी, रोहित चौहान तथा पूजा ने उसे गाली गलौज देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने सुरेंद्र , सीसा देवी,रोहित तथा पूजा के खिलाफ संबंधित धारा में मामला पंजीकृत कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...