अमरोहा, मार्च 4 -- कस्बे के जामा मस्जिद मोहल्ले में भू-विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पीड़िता नदीम बानो पत्नी फरमान ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मोहल्ला निवासी उसका बहनोई अली मोहसिन उस पर लगातार भूमि अपने नाम कराने का दबाव बना रहे थे। पीड़िता के अनुसार शुक्रवार सुबह भू-विवाद को लेकर उसकी पिटाई कर दी गई। थानाध्यक्ष के मुताबिक पीड़िता नदीम बानो की तहरीर पर अली मोहसिन, तसकीन फात्मा, मिराज फात्मा, मुस्कान फात्मा, समरीन फात्मा के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.