विवाद में भाई पर चाकू से हमला
रिषिकेष, मार्च 21 -- ऋषिकेश। घर के अंदर बाइक खड़ी करने को लेकर भाइयों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक भाई के परिवार ने दूसरे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में सतीश पाल निवासी गली नंबर आठ, मालवीयनगर ने बताया कि वह अपने सगे भाई रमेश पाल और उसके परिवार के साथ एक ही घर में रहते हैं। दोनों भाई घर के अंदर ही अपनी-अपनी बाइकें खड़ी करते हैं। शनिवार सुबह करीब दस बजे बाइक खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि रमेश पाल, उसकी पत्नी सुनीता और पुत्र रेशू ने सतीश पर चाकू आदि से हमला कर दिया। जिसमें उसके हाथ, सिर आदि पर गंभीर चोट आई। आरोप है कि रमेश पाल पहले भी भाई पर जानलेवा हमला कर चुका है। इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.