विवाद में बुजुर्ग घायल, तमंचे की बट से हमला
बदायूं, मई 13 -- बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि एक पक्ष के युवक ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की कोशिश की और विरोध करने पर बुजुर्ग पर हमला कर दिया। घटना के दौरान हवाई फायरिंग की चर्चा भी रही। घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
महिलाओं के बीच विवाद गांव में दो दिन पहले बच्चों के बीच विवाद हुआ था। मंगलवार दोपहर यह विवाद महिलाओं के बीच फिर बढ़ गया। कहासुनी के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक घर में घुस आया और महिला से छेड़छाड़ की कोशिश की। विरोध करने पर 70 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट की गई।
बुजुर्ग पर हमला आरोप है कि युवक ने तमंचे की बट से बुजुर्ग के कंधे पर वार कर दिया, जिससे वह घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.