आगरा, अप्रैल 25 -- जिले के अमांपुर क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह के दौरान उस समय हंगामा हो गया। बरातियों और घरातियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि, गुस्से में बारात बिना दुल्हन के लौट गई। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोग कोतवाली अमांपुर पहुंच गए। इसके बाद दूल्हा दुल्हन पक्ष के लोगों में फोन पर वार्ता हुई। दूल्हा पक्ष से शादी उसके गांव में आकर करने की शर्त पर दूसरे दिन शनिवार को शादी की रस्म पूरी हुई। तब जाकर दोनों पक्षों को राहत मिली। जानकारी के अनुसार, थाना सिकंदराऊ क्षेत्र के एक गांव से बारात अमांपुर क्षेत्र में आई थी। यह भी पढ़ें- बिजनौर : दूल्हे के पिता की वेशभूषा देख रुकी रही शादी, जमकर हंगामा रात में दावत का कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो चुका था और दूल्हा-दुल्हन के फेरे डाले जाने की...