विवाद में बहन व माता-पिता पर किया हमला, तीन सगे भाइयों पर केस दर्ज
बलरामपुर, मई 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के नई बाजार जगदीशपुर में मोबाइल फोन को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि तीन सगे भाइयों ने अपनी ही बहन, माता-पिता और अन्य परिजनों को लाठी-डंडों व लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में नई बाजार जगदीशपुर निवासी सहनाज पत्नी गुल्ली ने बताया कि 20 मई की रात करीब नौ बजे उनके बेटों मुबारक अली, राजा व फैजान ने उनकी बेटी ताहिरा से मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने ताहिरा के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। सहनाज के अनुसार जब उन्होंने मामले का विरोध किया तो तीनों आरोपी आक्रामक हो गए और उन्हें डंडों व लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.