फिरोजाबाद, अप्रैल 28 -- थाना नसीरपुर के गांव सहसपुर अब्बासपुर में दो भाइयों में विवाद होने पर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को गोली मार दी। गोली युवक की गर्दन में लगी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया। पीड़ित पिता ने अपने बेटे पर गोली मारने का आरोप लगाया है। उमेश पुत्र राम सिंह निवासी अव्वासपुर सहसपुर थाना नसीरपुर की मानें तो उसके दोनों बेटे छोटू, आकाश एक साथ पुट्टी, पुताई करने का काम करते हैं। दोनों भाई में चोरी घटना को लेकर रात में झगड़ा हो गया। झगड़े से नाराज आकाश ने अपने छोटे भाई छोटू में गोली मार दी। गोली युवक के गले में जा लगी। बड़ा भाई ने छोटे भाई को गोली मारकर फरार हो गया है। घायल के पिता ने अपने बड़े बेटे आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.