बाराबंकी, दिसम्बर 25 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली के बड़ेल मोहल्ला में घर के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने सगे छोटे भाई पर डंडे से हमला कर दिया। सर पर गंभीर चोट लगने से वह अचित हो गया परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जहां डॉक्टर ने उसे तत्काल मृत्यु घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नगर कोतवाली के बड़े मोहल्ला निवासी उमाशंकर मिश्र 50 पुत्र ब्रह्म दत्त मिश्र और उनके बड़े भाई रमाशंकर मिश्र अलग-अलग रहते हैं। दोनों के घर एक ही पास बने हैं। गुरुवार की सुबह दोनों भाइयों के बीच अचानक विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद से आक्रोशित रमाशंकर मिश्र ने अपने छोटे भाई पर पास रखे डंडे से सिर पर हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने से उमाशंकर में खून से लथपथ होकर नीचे गिर पड़े। इस घटना से घर में कोह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.