फरीदाबाद, अप्रैल 10 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-87 स्थित वशिष्ठ हाइट्स सोसाइटी में पड़ोसी विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि एक दंपति ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोसी युवक के फ्लैट में घुसकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दिनेश कुमार ने बताया कि 7 अप्रैल को वह अपने घर पर थे। इसी दौरान लिफ्ट के पास झगड़े की आवाज सुनकर बाहर आए, जहां सामने वाले फ्लैट में रहने वाले यश मनोचा और उसकी पत्नी वनीता मनोचा आपस में विवाद कर रहे थे। दिनेश के अनुसार, वह बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन दंपती ने उनके साथ ही गाली-गलौच शुरू कर दी। बाद में दिनेश अपने फ्लैट में चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद यश, वनीता और उनके 3-4 साथी जबरन फ्लैट में घुस आए और उनके साथ मारपीट की। हमलावरों ने दिनेश को खींचकर बाहर भी पीटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.