रामपुर, अप्रैल 6 -- बिलासपुर। मेड़ को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने वाले मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। उत्तराखंड के हल्द्वानी क्षेत्र के पाण्डे निवाड़, आरटीओ रोड निवासी जरनैल सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह अपने पिता प्रेम सिंह और चाचा गुरविंदर सिंह के साथ क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया ट्यूला में अपने खेत की मेड़ डाल रहे थे। इसी दौरान गुरशान सिंह और कुलदीप सिंह दोनों पिता पुत्र मौके पर पहुंच गए। खेत को अपना बताते हुए उन्हें वहां से बाहर निकलने को कहने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और इसी दौरान गुरशान सिंह ने पिस्तौल से प्रेम सिंह को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर गुरशान सिंह और कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.