बलरामपुर, जनवरी 21 -- बलरामपुर। देहात क्षेत्र के ग्राम पीलीभीत निवासी उषा तिवारी ने 18 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि गांव के ही विपक्षी राजू सोनकर, विष्णु सोनकर, देवा सोनकर व कुसुम सोनकर ने 15 जनवरी सुबह करीब 10 बजे मामूली विवाद को लेकर घर में घुसकर पिटाई की। फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज करके जांच की जा रही है। उधर, देहात क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर निकट पावर हाउस निवासी सुशील कुमार मिश्र ने 18 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि आठ जनवरी सुबह करीब नौ बजे विपक्षी राहुल तिवारी, वरुण तिवारी व तीन अन्य ने पुरानी रंजिश को लेकर पिटाई की। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.