बिजनौर, अप्रैल 6 -- नूरपुर। क्षेत्र के गांव कुंडा खुर्द में पति पत्नी के बीच विवाद के दौरान पति ने भारी वस्तु से पत्नी सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी के बाद मुरादाबाद ले जाया गया है। सोमवार की अपराह्न कुंडा खुर्द निवासी फईम ने आपसी विवाद के चलते अपनी पत्नी खुशी के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर दिया जिससे वह गंभीर घायल हो गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण उसको उपचार के लिए नूरपुर सामुदायिक केंद्र ले गये। महिला की हालत चिंताजनक देखते हुए परिजन उसे मुरादाबाद ले गए। ग्रामीणों के अनुसार दम्पति का डेढ़ वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था। परिजनों द्वारा पुलिस को सूचित कर दिया है। समाचार भेजने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नही हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...