विवाद में दो पक्ष भिड़े, मां-बेटी समेत तीन घायल
संतकबीरनगर, जुलाई 1 -- संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पखुआपार में मामूली कहासुनी में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मारपीट की घटना में एक पक्ष से मां-बेटी, बेटा घायल हो गए। घटना के बाद लोग घायलों को लेकर कोतवाली पहुंचे। पीड़ित वंदना देवी पत्नी उमाशंकर विश्वकर्मा ने बताया कि उसके पट्टीदार ने कुदाल और लाठी से उसके ऊपर हमला करके सिर को फोड़ दिया। बचाव में बेटी रोशनी और बेटा सूर्य प्रकाश आए तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। पिटाई में तीनों को चोटें आई हैं। पुलिस ने तत्काल तीनों घायलों को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्रकरण की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.