इटावा औरैया, मार्च 22 -- ग्राम ओडमपुर में रविवार सुबह तालाब किनारे शौच को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हो गया। दोनों पक्षों ने थाना सैफई में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। त्रिलोकपुर निवासी संत शरण पुत्र दुर्ग सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह सुबह अपने खेत पर आलू की खुदाई कराने जा रहे थे। इसी दौरान ओडमपुर के विपिन व विवेक पुत्र दर्शन सिंह तालाब किनारे शौच कर रहे थे। खेत में गंदगी करने से मना करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। संत शरण का आरोप है कि दूसरे पक्ष के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से विवेक शाक्य पुत्र दर्शन सिंह निवासी ओडमपुर ने आरोप लगाया कि उसका भाई विपिन त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.