विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव, मची भगदड़
फिरोजाबाद, मई 22 -- फरिहा थाना क्षेत्र के गांव गगलई में शुक्रवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद के बाद गाली गलौज होने लगी। इस बीच एक पक्ष के लोग मकान की तीसरी मंजिल पर चढ़ गए और ईंट पत्थर फेंकने लगे। दूसरे पक्ष के लोग भी बचाव करते हुए पथराव करने लगे तो ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। महिलाएं,पुरुष और बच्चे अपने-अपने घरों में छुप गए। इस दौरान किसी ग्रामीण ने पथराव कर रहे लोगों का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी होने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। यह भी पढ़ें- गंगनहर में नहाने के दौरान युवकों में चले डंडे, वीडियो वायरल थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.