विवाद में देवर देवरानी ने जेठ-जेठानी को पीटा
फिरोजाबाद, मई 15 -- थाना नसीरपुर के गांव छटनपुर में पारिवारिक कारणों के चलते देवर देवरानी ने अपनी जेठ जेठानी पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। मारपीट की घटना में दंपति घायल हो गए। मिथलेश देवी पत्नी उदयभान सिंह निवासी छटनपुर थाना नसीरपुर दिव्यांग है। उसका पति बाहर नौकरी करता है। पीड़िता का आरोप है कि 13 मई की दोपहर उसकी देवरानी पूनम पत्नी रामलखन ने आकर गाली गलोज कर दी। जब उसने विरोध किया तो देवरानी ने जेठानी पर लाठी से हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि देवर ने उसके पति के साथ भी मारपीट की। दंपति का शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। यह देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.